सभी खबरें

नारियों को देवी का दर्जा देने वाला देश है ये? जहाँ हर रोज बहन बेटियों के बलात्कार और रेप आसानी से हो रहे हैं….. 

नारियों को देवी का दर्जा देने वाला देश है ये? जहाँ हर रोज बहन बेटियों के बलात्कार और रेप आसानी से हो रहे हैं….. 

  • झारखण्ड से शर्मसार कर देने वाली घटना 
  • यहां आश्रम में एक साध्वी महिला के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज खबर आयी सामने 
  • जब साधु ने विरोध करने की कोशिश की तो उसे बुरी तरह से पीटा भी गया

झारखंड के गोड्डा जिले में स्थित एक आश्रम में एक साध्वी महिला के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. पुलिस के मुताबिक चार आरोपी जबरदस्ती सोमवार देर रात को पथवारा गांव स्थित आश्रम में प्रवेश कर गए. आरोपियों ने सभी साधुओं को एक कमरे में बंद कर दिया और 38 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. एक साधु ने विरोध करने की कोशिश की तो उसे बुरी तरह से पीटा गया.

पीड़िता ने मंगलवार को FIR दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस जांच करने के लिए अपराधस्थल पहुंची. पुलिस ने चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया है.
गोड्डा से भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन सरकार पर राज्य में कानून व व्यवस्था की स्थिति को लेकर निशाना साधा है. दुबे ने ट्वीट कर कहा, ‘अपराधी दीपक राणा आश्रम में साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म में संलिप्त है.’

पुलिस के मुताबिक 4 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि चार आरोपी सोमवार देर शाम पथवारा में जबरदस्ती आश्रम के गेट के अंदर घुस आए. आश्रम के साधुओं को एक कमरे में बंद कर दिया और 38 वर्षीय एक साध्वी महिला के साथ चारों ने मिलकर गैंगरेप किया. जब एक साधु ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की. पीड़िता ने मंगलवार को इस मामले में FIR दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button