सभी खबरें

क्यों DGP है सत्ता प्रेमी? कांग्रेसियों के खिलाफ धारा 307 के तहत दर्ज किया गया था मामला, विवेक तंखा ने घेरा 

भोपाल : हालही में मध्यप्रदेश के ग्वालियर ज़िले में कांग्रेसियों द्वारा हजीरा सब्जी मंडी को शिफ्ट करने को लेकर फूल बाग में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर का पुतला फूंका गया था।

पुतला जलाने और बुझाने के दौरान सब इंस्पेक्टर दीपेश गौतम आग से बुरी तरह झुलस गए थे। इसके बाद पुलिस ने इस मामलें पर धारा 307 के तहत (हत्या के प्रयास) में 6 लोगों को नामजद करते हुए 12-13 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

वहीं, कांग्रेसियों के खिलाफ FIR दर्ज होते ही सियासत बुरी तरफ से गरमाई हुई है। अब इस मामलें पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का ट्वीट सामने आया है। जिसमें उन्होंने मप्र के DGP का घेराव किया है। 

विवेक तंखा ने ट्वीट करते हुए लिखा की “पुतला जलाना अपराध नहीं है। मद्रास एवं अन्य HC यह न्यायिक दृष्टांत दे चुके है। पुलिस कर्मचारी अपने राजनीतिक आकाओ को वफ़ादारी दिखाने के चक्कर में सत्ता पक्ष के पुतले नहीं जले इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लेते है। @DGP_MP इतना सत्ता प्रेम क्यों! बेमतलब आग में झुलस जाएँगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button