सभी खबरें

IPL 2020: IPL का आगाज में बस 7 दिन ही रह गए हैं ,अब सामने आया धोनी का "मास्टर स्ट्रोक "

इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2020 के चालू में अब 7 दिन ही रह गए हैं लेकिन उससे पहले धोनी का मास्टर स्ट्रोक दुनिया के सामने आ गया है

नई दिल्ली से भारती चनपुरिया की रिपोर्ट : – IPL 2020 के आगाज में  बस 7 दिन ही रह गए हैं परन्तु उससे पहले धोनी का मास्टर स्ट्रोक दुनिया के सामने आ गया है

 दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL 2020 के आगाज.19 सितंबर से सभी टीमें मैदान में उतरेंगी और चैंपियन बनने के लिए पूरी ताकत लगा  देंगी. हमेशा की तरह इस बार फिर IPL  चैंपियन बनने की सबसे बड़ी दावेदार मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स होंगी.  दूसरी टीमें भी कम नहीं, अब  कहा जाता है कि इस बार आरसीबी व किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें भी दमदार दिख रही हैं. दिल्ली के दबंग, हैदराबाद सनराइजर्स और राजस्थान रॉयल्स भी हल्ला बोलने के लिए तैयार हैं.परन्तु इन सभी के बीच धोनी का एक ऐसा मास्टर स्ट्रोक सामने आया है, जो उन्हें चौथी बार IPL  चैंपियन बना सकता है. आपको बताते हैं क्या है महेंद्र सिंह धोनी  का 'मास्टर स्ट्रोक'

ये है धोनी का मास्टर स्ट्रोक :-

महेंद्र सिंह धोनी के मास्टर स्ट्रोक का नाम है जोश हेजलवुड , जिन्हें कप्तान के कहने पर दिसंबर 2019 में हुई बोली के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा था.अब कहा जाता है कि  चेन्नई सुपर किंग्स ने जब जोश हेजलवुड पर दांव लगाया था  सभी हैरान रह गए थे, ऑस्ट्रेलिया का ये तेज गेंदबाज टेस्ट फॉर्मेट का खिलाड़ी माना जाता है. अपने देश के लिए भी हेजलवुड वनडे और टी20 मैच बेहद कम खेल पाते हैं  इसके बाद भी धोनी ने इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया. अब IPL  से पहले हेजलवुड ने अपना जलवा दिखा दिया है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button