अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: स्कूलों में अनिवार्य की जाएगी योग की शिक्षा- CM शिवराज

जबलपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे देश में योग दिवस मनाया गया। इसी बीच भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में स्थित गैरीसन ग्राउंड में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने नर्मदा आरती में शामिल होकर स्वच्छता का संकल्प लिया है। मैं संस्कारधानी के लोगों को विश्व योग दिवस पर योग को अपनाने की अपील करता हूं। योग वसुदेव कुटुंब को परिलक्षित करता है। योग वन अर्थ, वन फैमिली का प्रतीक है। योग को विश्व पटल पर लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि योग हमारी पारंपरिक देन है।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि स्कूलों में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी। देश के विकास के लिए ऊर्जा पैदा करना योग का उद्देश्य। हम निरोग रहकर भी देश की सेवा कर सकते है। हम स्वास्थ्य रहकर सरकारी सिस्टम पर लोड कम कर सकते है। जब पीएम को टाइम मिल सकता है तो हम आपको क्यों नहीं। पीएम मोदी आज संयुक्त राष्ट्र में योग के कार्यक्रम में शामिल होंगे। ओसन रिंग ऑफ योगा ने योग को और विशेष बना दिया है।

Exit mobile version