सभी खबरें

आंदोलन करने वाले किसानों के समर्थन में उतरा अंतरराष्ट्रीय NGO खालसा एड, खोला मॉल, किसानों को मिलेगा मुफ्त सामान, जाने 

आंदोलन करने वाले किसानों के समर्थन में उतरा अंतरराष्ट्रीय NGO खालसा एड, खोला मॉल, किसानों को मिलेगा मुफ्त सामान, जाने 

नई दिल्ली:- देशभर में 26 नवंबर से किसान आंदोलन लगातार जारी है.. हाल ही में किसानों की सरकार से बात हुई जिसमें दो बातों पर सहमति जताई गई है… अगली मीटिंग 4 जनवरी को होने हैं. 
 इसी बीच किसान आंदोलन में शामिल हुए लोगों की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर किसान मॉल खोले गए हैं. अंतरराष्ट्रीय न्यू खालसा एड इन मॉल को ऑपरेट कर रहा है.. 
 बता दें कि यहां पर तंबू में रहने वाले किसानों को रोजमर्रा के लिए टोकन मिलते हैं और फिर वह मुफ्त में टूथ ब्रश टूथपेस्ट साबुन कंघी चप्पल तेल शैंपू अंडर गारमेंट हीटिंग पैड गारबेज बॉक्स जैसे सामान को ले सकते हैं.. 
 कल खालसा एड के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मॉल के संचालन में उन्हें पूरे देश से आर्थिक मदद मिल रही है.. कोरोना काल को देखते हुए मॉल में भीड़ ना लग जाए इसलिए टोकन सिस्टम लागू किया गया है.

 किसानों का कहना, इस मॉल से मिल रही है बड़ी मदद:-

 मॉल में सामान लेने वाले किसान बताते हैं कि उन्हें स्माल के बन जाने के बाद बहुत मदद मिल रही है. उन्हें लाइन में खड़े होने में भी कोई दिक्कत नहीं है. यह आखिरकार किसानों की भलाई और उनकी जरूरतों को पूरी करने के लिए खोला गया है. किसानों ने बताया कि 2 किसान धरना स्थल पर पीछे की तरफ हैं उन तक अभी टोकन नहीं पहुंच पाया है. 
 बता दे कि मॉल संचालकों की ओर से धरना स्थल पर घूम घूम कर किसानों को टोकन दे दिए जाते हैं. जिसे किसान मॉल में लाकर मुफ्त में सामान ले सकते हैं. वालंटियर ने बताया कि आमतौर पर हर रात 600 से 700 टोकन बांटे जाते हैं अगले दिन किसान को मॉल की एंट्री पॉइंट पर टोकन दिखाना होता है इसमें भी अपना नाम मोबाइल नंबर आधार नंबर दर्ज कराते हैं और फिर सामानों पर टिक लगाते हैं जिसकी उन्हें जरूरत होती है. और जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो उन्हें अंदर जाने और सामान लेने को मिलता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button