सभी खबरें
नया महीना, बड़ा झटका : 102.50 पैसे महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, अब चुकाना पड़ेगा इतना दाम

नई दिल्ली : नया महीना शुरू होते ही आम आदमी को एक बार फिर बड़ा झटका लग हैं। दरअसल, आज फिर 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इज़ाफ़ा किया गया है, जिसके तहत 102.50 पैसे बढ़ाए गए है।
इससे पहले पिछले महीने एक अप्रैल को भी कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। तब एक ही बार में 250 रुपए रेट बढ़ाए गए थे।
वहीं अब ये सिलेंडर 2253 रुपये से बढ़ाकर 2355.50 रुपये की हो गई है।
नए रेट लागू होने के बाद अब राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2355.50 रुपये हो गई है। जबकि, कोलकाता में 2455 रुपये, मुंबई में 2307 तमिलनाडु के चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2508 रुपये तक पहुंच गई है।
राहत की बात बस इतनी है कि घरेलू गैस के दाम नहीं बढ़ाए गए है। इधर, पांच किलो का एलपीजी सिलिंडर 655 रुपये हो गया है।



.jpeg)
