सभी खबरें

MP में महंगाई की मार जारी, फिर बढ़ेंगे बिजली के दाम, 50 से 70% तक शुल्क वृद्धि का रखा गया प्रस्ताव 

  • मध्यप्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है बड़ा झटका
  • विभिन्न सुविधाओं पर 50 से 70 फीसद तक शुल्क वृद्धि का रखा गया प्रस्ताव
  • इस मामले को लेकर बुलाई गई जन सुनवाई

भोपाल : देश सहित मध्यप्रदेश में महंगाई कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं है। पेट्रोल-डीज़ल, गैस, तेल के साथ साथ अन्य चीज़ों के दाम भी आसमान को छू रहे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश की जनता को एक बार फिर झटका लगने वाला है। दरअसल सरकार बिजली के दामों को बढ़ाने की तैयारी में है। बिजली कंपनी ने सुविधा शुल्क में इजाफा करने का फैसला किया है। कंपनी द्वारा विभिन्न सुविधाओं पर 50 से 70 फीसद तक शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है।

बिजली कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि बिजली प्रदान करने और उपयोग करने वाली मशीन में आने वाले खर्चों में अधिकता देखी जा रही। इसके साथ ही अन्य प्रभार की वसूली भी नियम 2009 का प्रस्ताव इसके लिए काफी पुराना हो चुका है। इस दौरान मशीन सहित अन्य महंगाई बढ़ने से कई चीजों के कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है। जिसके बाद बिजली कंपनी द्वारा सुविधाओं पर शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया है।

बता दे ये दूसरा मौका है जब बिजली कंपनी द्वारा सुविधाओं में शुरू करने का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया। इससे पहले 20 जुलाई 2021 को इस मामले में जन सुनवाई हुई थी। तब इस मुद्दे पर कोई बड़ा फैसला नहीं हुआ था। एक बार फिर से इस मामले में सुनवाई बुलाई गई है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button