सभी खबरें

महंगाई : कमर्शियाल गैस सिलेंडर 266 रुपए हुआ महंगा, पेट्रोल-डीज़ल पर भी बढ़े 35-35 पैसे, अब चुकाना पड़ेगा इतना 

नई दिल्ली : नवंबर महीने के पहले दिन ही पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस के दाम बढ़ा (LPG Price Hike) दिए हैं और एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 266 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भी दाम में 35-35 पैसे की बढ़ोतरी की है। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ रखी है, वहीं दिवाली से पहले लोगों पर एक बार फिर महंगाई का तगड़ा झटका लगा है।  

जानें कहां कमर्शियाल गैस सिलेंडर के कितने है दाम 

266 रुपये की बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियाल गैस सिलेंडर की कीमत 2000.5 रुपये हो गई है। जबकि, मुंबई में 19 किलोग्राम के कमर्शियाल गैस सिलेंडर के लिए 1950 रुपये खर्च करने होंगे। कोलकाता में अब 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये का हो गया है, इसके अलावा चेन्नई में अब 19 किलो वाला सिलेंडर 2133 रुपये में मिलेगा। 

यहां जानें पेट्रोल-डीज़ल के दाम 

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 109.69 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 106.35 रुपये और डीजल 102.59 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 115.5 रुपये और डीजल की कीमत 106.62 रुपये हो गई हैं। जबकि, कोलकाता में पेट्रोल 110.15 और डीजल 101.56 रुपये लीटर मिल रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button