सभी खबरें

इंदौर – अब आप कर सकेंगे आर्थिक ठगी की घटनाओं की शिकायत, बस इन नंबर पर करना होगा कॉल

इंदौर में चिटफंड/मल्टी लेवल मार्केटिंग/फ़र्ज़ी एडवाइजरी कम्पनी तथा अन्य अनाधिकृत वित्तीय लेनदेन कर ठगी करने वाले संस्थानों के विरुद्ध शिकायत करने हेतु जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर 7049124445

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच इंदौर के समक्ष उपस्थित होकर भी दर्ज करा सकते हैं शिकायत

इंदौर – चिटफंड, मल्टी लेवल मार्केटिंग तथा अनाधिकृत रूप से चलने वाली इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी कम्पनियों, विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर लोगों से पूँजी जमा कराकर धोखाधड़ी करने वाली कम्पनियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिनारायणाचारी मिश्र  इंदौर (शहर) द्वारा हेल्पलाइन नम्बर 7049124445 जारी किया गया हैं। 

प्रायः यह देखने में आता है कि अक्सर निक्षेपकों को यह ज्ञान नहीं होता कि उनके साथ होने वाली आर्थिक ठगी की घटनाओं की शिकायत किस अधिकारी अथवा किस हेल्पलाइन नम्बर पर की जाए, जिससे ऐसे जालसाजों के विरुद्ध त्वरित तथा प्रभावी कार्यवाही कर रोकथाम करना सम्भब नहीं हो पाता, कई बार ये जालसाज कम्पनी का नाम अथवा पता बदलकर भी लगातार धोखाधड़ी करते रहते हैं जिससे आमजनता को काफी नुकसान पहुँचता हैं। 

ऐसी घटनाओं के अनुक्रम में निक्षेपकों द्वारा त्वरित सूचना देने के उद्देश्य से हेल्पलाइन नम्बर 7049124445 आमजन हेतु 24×7 समय के लिए जारी किया गया है। जिस पर ठगी करने वाली चिटफण्ड, इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी आदि जैसी अनाधिकृत कम्पनियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई जा सकती हैं।

उपरोक्त दिए गए नम्बर पर फोन कॉल अथवा व्हाट्सअप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके साथ ही व्यक्तिगत रूप से स्वयं उपस्थित होकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा राजेश दंडोतिया के समक्ष शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। 

पूँजी जमा करवाकर ठगी करने वाली तथा अनाधिकृत रूप से संचालित होने वाली समस्त प्रकार की कम्पनियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु अपुअ ( अपराध ) जिला इंदौर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। जिनके द्वारा समस्त शिकायतों का पर्यवेक्षण कर सम्बन्धित थाना/अनुभाग/जिले के पुलिस बल के माध्यम से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।

आमजन से अपील की गई है कि उपरोक्त हेल्पलाइन नम्बर अथवा स्वयं उपस्थित होकर चिटफण्ड/मल्टी लेवल मार्केटिंग/पूँजी निवेश के नाम पर एडवाइजरी आदि कम्पनियों द्वारा कारित की जाने वाली ठगी अथबा यदि ऐसी कम्पनियां अनाधिकृत रूप से संचालित होना ज्ञात है तो शिकायत दर्ज कराएं। जिला पुलिस इंदौर निष्पक्ष और वैधानिक कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button