सभी खबरें

"शिव राज" में किसान विरोधी कलेक्टर खुदको समझें भगवान…जमीन पर लेटते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे परेशान किसान, यहां का मामला 

मध्यप्रदेश/अशोकनगर – मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से कलेक्टर अभय वर्मा की लापरवाही सामने आई हैं। यहां कलेक्ट्रेट के सामने बीते 4 दिनों से किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। लेकिन कलेक्टर दवारा कोई सुनवाई नहीं की जा रहीं हैं। 

किसान संघ ने कलेक्टर पर असंवेदनशील एवं किसान विरोधी होने का आरोप लगाया हैं।

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष रामकुमार रघुवंशी ने बताया कि 4 दिन से किसान सोयाबीन एवं उड़द की खराब हुई फसल के मुआवजे सम्मान निधि आदि किसानों की 9 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। मगर अभी तक किसानों की मांगों पर कलेक्टर ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की। उन्होंने कलेक्टर अभय वर्मा पर आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से किसान विरोधी है और वह अपने आप को भगवान से कम नहीं समझते। इसलिए उनको मनाने और किसानों के हित में काम करने के लिए जिस तरह मंदिर में भगवान को मनाने जाते हैं। उसी तरह किसान जमीन पर लेटते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे है, ताकि किसानों की मांगों का निराकरण हो सके। 

इतना ही नहीं मिली जानकारी के मुताबिक, राजकुमार रघुवंशी चक्कर खाकर बेहोश भी हो गए थे। 

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार और उसके मुखिया शिवराज सिंह चौहान भले ही किसानों को देश और प्रदेश का अन्नदाता कहते हैं। मगर अशोकनगर जिले के कलेक्टर किसानों को कुछ भी नहीं समझते और खुद को भगवान समझते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button