सभी खबरें

Indore :- महिलाओं ने लगाए महासभा में आपत्तिजनक नारे, कहा हम चुप नहीं बैठेंगे

इंदौर / गरिमा श्रीवास्तव :- इंदौर(Indore) में लम्बे समय से सीएए एनआरसी(CAA-NRC) को लेकर विरोध चल रहा है। आज विरोध प्रदर्शन में 3 बजे से महासभा चल रही है। सबसे बड़ी खबर यह है कि सीएए एनआरसी विरोध प्रदर्शन में फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर(Swara Bhaskar) शामिल हो रही हैं। स्वरा भास्कर इससे पूर्व भी सीएए-एनआरसी  को लेकर सवाल खड़े कर चुकी हैं।
एक बार पुनः स्वरा सीएए एनआरसी  को लेकर मैदान में खड़ी हैं। यह महासभा महालक्ष्मी नगर ग्राउंड में होगी। इस सभा में 1000 से ज़्यादा पुलिस तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार ज्ञात हुआ है कि सभा करने की अनुमति मात्र 4:00 बजे तक दी गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह(Digvijay Singh) भी “जनसभा” में शामिल हुए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर(Medha Patekar) भी महासभा में शामिल होंगी। साथ ही साथ यह भी ज्ञात हुआ कि कांग्रेस के प्रदेश समन्वय समिति के अध्यक्ष दीपक बावरिया(Deepak Bawariya) भी सीएए एनआरसी विरोध महासभा में शामिल होंगे।
“संविधान बचाओ देश बचाओ अभियान” के तहत अधिवक्ता आनंद मोहन माथुर (Anand Mohan Mathur) के 'भगत सिंह दीवाने ब्रिगेड' का यह कार्यक्रम हो रहा है।  

सीएए के खिलाफ लोग झंडा बुलंद कर रहे हैं और सरकार विरोधी नारे भी लगा रहे हैं।
महासभा स्थल पर बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं पहुंची हैं और जमकर आपत्तिजनक नारेबाजी कर रही हैं। यहाँ धारा 144 लागू है।
महिलाओं का कहना है कि हम अपने हिस्से के लिए नारे लगा रहे हैं और जब तक हमारी मांगें नहीं पूरी होंगी तब तक हम चुप नहीं होंगे। अपने हक़ के लिए लड़ेंगे।

महासभा में मुस्लिम समुदाय के साथ साथ जायस के लोग, भीम आर्मी इत्यादि के लोग भी मौजूद हैं। साथ ही साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के लोग भी मौजूद हैं।

 

लोगों ने बताया बीजेपी ने दशहरा मैदान में सीएए समर्थन में जो रैली की थी उसके जवाब में यह महासभा आयोजित की गई है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button