सभी खबरें

मध्यप्रदेश/ प्रदेश की पहली फुल मैराथन में 20 हजार से ज्यादा लोग हुए शामिल

 

इंदौर: मध्य प्रदेश की पहली फुल मैराथन रविवार सुबह इंदौर में आयोजित हुई। इस मैराथन को चार केटेगरी में विभाजित किया गया था 42, 21, 10 और पांच किलोमीटर में। लगभग 20 हजार धावकों ने हिस्सा लिया। मैराथन के दौरान बोतलों और जूस के पैकेट वगैरह से शहर में गंदगी न हो इसलिए सफाई के विशेष इंतजाम किए गए थे।

यह प्रदेश की पहली फुल मैराथन थी। फुल मैराथन यानी 42 किमी। इसके साथ 21 किमी की हाफ मैराथन और 10 व 5 किमी रन भी हुई। मैराथन में प्रोफेशनल रनर्स के अलावा बहुत से ग्रुप्स और संस्थाओं के मेम्बर्स भी शामिल थे। मदर्स का ग्रुप अपने न्यू बॉर्न बेबीज के साथ दौड़ा। दिव्यांग बच्चों ने भी दौड़ में उत्साह से हिस्सा लिया। इसके साथ ही किडनी और नी ट्रांसप्लांट करा चुके लोगों ने भी इस रन में हिस्सा लिया।

नेहरू स्टेडियम से सुबह 4.30 बजे 42 किलोमीटर की फुल मैराथन प्रारंभ हुई। इसके बाद सुबह 6.15 बजे 21 किलोमीटर और 6.45 बजे 10 किलोमीटर की, वहीं 5 किमी रन सुबह 8.30 बजे राजबाड़ा से प्रारंभ हुई। सभी मैराथन का अंतिम छोर नेहरू स्टेडियम था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button