सभी खबरें

Shaheen Bagh : शाहीन बाग़ में "शाहीन बाग़ खाली करो " के लगे नारे, बढ़ाई गई सुरक्षा

 

  • लोकल लोगों ने किया आंदोलन
  • बंद से हो रही है परेशानी
  • अचानक सामने की झुग्गियों से 100 से 150 लोग आये
  • बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात

New Delhi, Gautam :- शाहीन बाग़ से एक और बड़ी खबर आ रही है। यहाँ आज कुछ लोकल लोगों ने शाहीन बाग़ को खाली करवाने के लिए आंदोलन किया है। बतादें कि कल ही एक युवक ने शाहीन बाग़ में गोली चलाई थी।
शाहीन बाग में दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाली सड़क पर CAA के खिलाफ लगभग 50 दिनों से प्रदर्शन चल रहा है। आज यहां पर कई हिन्दू संगठनों को प्रदर्शन करना था। लेकिन पुलिस ने इजाजत नहीं दी थी, इसके बाद इन्होंने अपना प्रदर्शन रद्द कर दिया था।

दूसरी तरफ आज सुबह 11.30 बजे अचानक 20 से 25 लोग आ गए और शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों के खिलाफ धरने पर बैठ गए। ये लोग नोएडा-कालिंदी कुंज सड़क को खोलने की मांग कर रहे थे। इन लोगों ने कहा कि वे किसी संगठन से नहीं जुड़े हैं और यहीं के रहवासी हैं।  

अचानक आए प्रदर्शनकारी
पुलिस इन लोगों को समझा ही रही थी कि अचानक शाहीन बाग के सामने की झुग्गियों से 100 से 150 लोग वहां पर आ गए और सड़क खुलवाने की मांग करने लगे। पुलिस के मुताबिक यहां पर भीड़ बढ़ती गई और कुछ ही देर में महिलाएं भी आ गई। पुलिस इन लोगों को समझाने की कोशिश करती रही लेकिन ये नहीं माने। ये लोग सड़क पर बैठ गए और शाहीन बाग खाली करो के नारे लगाने लगे।

इस दौरान यहां सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। बता दें कि शनिवार को शाहीन बाग के पास ही एक युवक ने हवाई फायरिंग की थी।

किसी को प्रदर्शन की इजाजत नहीं

दिल्ली के दक्षिणी-पूर्वी जिले के डीसीपी चिन्मय विश्वाल ने कहा कि कहा कि शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के खिलाप किसी को भी किसी तरह के धरने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई थी, फिर भी कुछ लोग यहां पर आ गए। पुलिस ने उन्हें हटा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button