इंदौर : पुलिस की गुंडागर्दी! CSP ने एक अधेड़ व्यक्ति को मारा चांटा, दूसरे व्यक्ति से कहा तुझे भी यहीं गाड़ दूंगा, ये हैै पूरा मामला

मध्यप्रदेश/इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर से एक बार फिर पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया हैं। दरअसल, शनिवार को जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग की टीम इंदौर के तेजपुर गड़बड़ी मार्ग पर अवैध निर्माण पर किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुंची थी।इस अतिक्रमण को हटाने का उद्देश्य सड़क का चौड़ीकरण करना था।
बताया जा रहा है कि वहां पर 40 से अधिक ऐसे अवैध निर्माण कर लिए गए थे जो अतिक्रमण के दायरे में थे। लोगों की मकान और दुकान बने रहने के कारण मार्ग बेहद संकरा हो गया था। शनिवार को नगर निगम अपने पूरे बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की।
जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, तो वहां मौजूद लोगों ने हल्ला करना शुरू कर दिया। इसी बीच वहां मौजूद सीएसपी जयंत राठौर ने एक अधेड़ व्यक्ति में चांटा मार दिया। चांटा मारते ही व्यक्ति का कोई परिचित या रिश्तेदार वहां आ गया और वह सीएसपी से वाद-विवाद करने लगा जिस पर आए एसडीएम प्रतुल सिन्हा ने उसे धक्का दे दिया। इस पर सीएसपी उस युवक को गरियाने लगे और उससे बोले थे ज्यादा चूं चपड़ की तो तुझे यही गाड़ दूंगा।
बता दे कि कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाल रखा था। बावजूद इसके इतना सब कुछ हो गया। बमुश्किल वहां मौजूद पुलिस बल और स्थानीय व्यक्तियों ने सीएसपी के आक्रोश से उस युवक को बचाया।
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस अब इस मामले में खुलकर सामने आ गई है और इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की हैं।




