सभी खबरें

कांग्रेस में मचा हुआ है घमासान, क्या इस बीच राहुल गांधी हो गए है बैंकॉक रवाना ? उठ रहे है सवाल 

Rahul Gandhi – महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव नज़दीक हैं। 21 अक्टूबर को हरियाणा और महाराष्ट्र में वोटिंग होगी, जिसके नतीजों का ऐलान 24 तारीख को होगा। लेकिन अब ये चुनाव कांग्रेस के लिए और मुश्किल होता हुआ नज़र आ रहा हैं। दरअसल महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने पार्टी में लोकतंत्र की कमी होने का आरोप लगाकर कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करने का ऐलान किया। वहीं, हरियाणा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर भी पार्टी से नाराज़ होकर इस्तीफा दे चुके हैं। 

ऐसे में कांग्रेस के लिए ये दो बड़े झटके माने जा रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक खबर सामने आई है जो राजनीतिक गलियारों में एक चर्चा का विषय बनी हुई हैं। खबर है कि कांग्रेस महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी कॉक के लिए रवाना हो गए हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल गांधी शनिवार की शाम बैंकॉक के लिए रवाना हुए हैं। हालांकि, उनके बैंकॉक जाने के पीछे की वजह सामने नहीं आई हैं। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी इस बात को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो चली हैं। बीजेपी नेता राहुल गांधी को लेकर जमकर निशाना साध रहे हैं। 

गौरतलब है कि राहुल गांधी इससे पहले भी चुनाव से पहले अपने विदेश दौरे के लिए निशाने पर रहे हैं। इससे पहले 2015 में भी उनके बैंकॉक दौरे को लेकर सवाल खड़े किए गए थे। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button