इंदौर : बाज़ार खुलते ही बिगड़े हालात, कोरोना ने लगाया शतक, जिले में हड़कंप

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश के इंदौर में 30 जुलाई से 4 अगस्त कुल 6 दिन के लिए बाज़ार खोला गया हैं। ऐसे में गुरुवार को मध्यक्षेत्र के बाजारों में लोगो की भीड़ देखने को मिली। जिसका नतीजा एक बार फिर कोरोना की रफ्तार में बढ़ोतरी हुआ।
बता दे कि गुरुवार को शहर में 112 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। बीते 3 दिनों से जहां शहरवासियों को थोड़ी राहत थी वो एक झटके में ख़त्म हो गई। 112 नए मरीज़ आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया हैं।
गुरुवार रात को इंदौर में जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के हिसाब से 112 संक्रमित मरीज़ आने के बाद जिलें में कुल मामलें 7328 तक पहुंच गए हैं। वहीं, अब तक कोरोना संक्रमित 311 लोगो की मौत हो चुकी हैं।
हालांकि, शहर में रिकवरी रेट भी अच्छा हैं। रिकवर होने वाले लोगो की संख्या 5036 तक जा पहुंची हैं। बता दे कि कुल पॉजीटिव लोगों से डिस्चार्ज किये गए स्वस्थ लोगों का आंकड़ा करीब 69 फीसद तक पहुंच गया हैं। जो एक राहत भरी खबर हैं।



.jpeg)
