सभी खबरें
मध्यप्रदेश/ राजगढ़ कलेक्टर पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता बद्रीलाल यादव गिरफ्तार
राजगढ़: बता दें कि भारतीय जनता पार्टी(BJP) के पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव ने महिला अधिकारियों पर एक दिन पहले आपत्तिजनक बयान दिया था उसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में भाजपा पर सियासी हमला तेज़ हो गया था। कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ विभिन्न जिलों के कलेक्टरों ने भी बद्रीलाल के बयान पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद बद्रीलाल यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया था और आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
बयान देने के बाद पलटी मारते हुए बद्रीलाल यादव ने कहा था– कि मेरा आशय किसी भी व्यक्ति विशेष की आत्मा को ठेस पहुँचाना कदापि नहीं था। मैंने पूर्व ही कह दिया था कि मेरी किन्ही बातों का कोई भी व्यक्ति अन्यथा न ले, पर अगर किसी को मेरे शब्दों से ठेस पहुंची है तो मैं अपने बयान पर खेद व्यक्त करता हूं। मेरे कहने का आशय गलत नहीं था।”