सभी खबरें

पाकिस्तान की जीत के जश्न में पटाखे फोड़ने वाले भारतीय नहीं हो सकते: गौतम गंभीर 

नई दिल्ली/प्रियंक केशरवानी:- पूर्वी दिल्ली के सांसद और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने भारत में रह कर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़ने वालों पर निशाना साधा है। गौतम गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, “पाकिस्तान की जीत पर जो लोग पटाखे छोड़ रहे हैं, वो भारतीय नहीं हो सकते। ये शर्मनाक है। हम अपने खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं।” बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में भी भारत की हार का जश्न मनाया गया।

बता दें कि गौतम गंभीर फ़िलहाल अपने संसदीय क्षेत्र में सक्रिय हैं और शकरपुर में उन्होंने चौथी ‘एक आशा जन रसोई’ खोली है, जहाँ गरीबों को मात्र 1 रुपए में भर पेट भोजन मिलेगा। भुखमरी के खिलाफ लड़ाई में लगे भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कई मोहल्लों से कूड़े के ढेर भी हटवाए हैं। उन्होंने हाल ही में कहा कि उनका सपना है कि वो दिल्ली से भुखमरी को मिटा दें, ताकि किसी गरीब को भूखा न सोना पड़े।

याद दिलाते चलें कि T20 विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला रविवार (24 अक्टूबर, 2021) को पाकिस्तान से हुआ। इस मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। भारत के 5 गेंदबाज पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों को भी आउट नहीं कर सके। देश के कुछ हिस्सों में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाया गया। मुस्लिम बहुल इलाकों में पटाखे छोड़ने की खबरें आई। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी इस पर निशाना साधा है।

टेस्ट मैचों में दो तिहरा शतक लगाने वाले ‘नजफगढ़ के नवाब’ ने ट्विटर पर लिखा, “दीवाली में पटाखों पर प्रतिबंध रहता है, लेकिन कल रात भारत के कई हिस्सों में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के लिए पटाखे उड़ाए गए। अच्छा, वो लोग ज़रूर ‘क्रिकेट की जीत’ की ख़ुशी मना रहे होंगे। तो फिर दीवाली में पटाखे उड़ाने के क्या नुकसान हैं? ये दोहरा रवैया क्यों? सारा ज्ञान तब ही याद आता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button