भारतीय रेलवे ने फिर लिया बड़ा फैसला, किया यह ऐलान

नई दिल्ली – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद भारतीय रेलवे ने फिर बड़ा फैसला लिया हैं। भारतीय रेलवे ने सभी एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों को 3 मई तक रद्द कर दिया हैं। इस दौरान रेलवे कि और से कहा गया की सिर्फ मालगाड़ियां चलेंगी, बाकी सारी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया हैं।

रेल मंत्रालय की ओर से आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि लोगों की पहले से बुक टिकटों के पूरे पैसे उन्हें वापस किए जाएंगे। इसके साथ कहा गया है कि अब कोई भी टिकट बुकिंग नहीं होगी।
गौरतलब है कि पीएम मोदी देश ने आज फिर देश की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश मे 3 मई तक लॉक डाउन बढ़ाने का फैसला लिया। पीएम ने कहा कि हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना होगा जैसे हम करते आ रहे हैं।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि 20 अप्रैल तक हर राज्य को हर जिले को बड़ी बारीकी से परखा जाएगा। लॉक डाउन का कितना पालन हो रहा है उस क्षेत्र में कोरोना से खुद को कितना बचाया गया है इसका मूल्यांकन लगातार किया जाएगा। यदि 20 अप्रैल तक ये क्षेत्र कोरोना से सुरक्षित रहे तो यहां 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों में थोड़ी छूट दी जा सकती हैं।




