सभी खबरें

Ind vs Eng: भारत ने की वापसी, पुजारा बने अंग्रेजी खिलाड़ियों का सरदर्द

खेल डेस्क: हेडिंग्ले में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेल रही हैं। इंग्लैंड ने भारत को पहली पारी में 78 रनों पर ढेर कर दिया था और फिर 423 रनों का स्कोर कर भारत पर 354 रनों की बढ़त ले ली थी लेकिन इंग्लैंड को लगा था कि वह भारतीय टीम को जल्दी समेट कर पारी से जीत हासिल कर लेगी केएल राहुल का विकेट जल्दी लेने पर इंग्लैंड के खिलाड़ियों को लगा भी कि ऐसा संभव है लेकिन फिर भारत की दीवार पुजारा ने पहले रोहित शर्मा के साथ और फिर विराट कोहली के साथ बेहतरीन साझेदारियां कर इंग्लैंड को खुश होने का मौका नहीं दिया।

भारत की बल्लेबाजी पर नजर,

केएल राहुल (8), रोहित शर्मा (59), चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 91), विराट कोहली (नाबाद 45) आपको बता दे कि पुजारा का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ फिर बोला जी हां चेतेश्‍वर पुजारा का बल्‍ला मेजबान इंग्‍लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट की दूसरी पारी में जमकर चला तीसरे दिन का खेल समाप्‍त होने तक उन्‍होंने 108 गेंदों पर नाबाद 91 रन बना लिए हैं और पुजारा की शानदार बल्‍लेबाजी की बदौलत भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्‍त होने तक मैच में वापसी करते हुए दूसरी पारी में 2 विकेट पर 215 रन बना लिए हैं पुजारा ने अभी तक 15 चौके जड़े है।
पुजारा और भारतीय कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच अटूट 99 रन की साझेदारी हो गई है  कोहली 45 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं, भारतीय टीम अभी भी इंग्‍लैंड से 139 रन पीछे हैं और अभी भी दो दिन का खेल बचा हुआ है। अब देखना ये है की ये दोनो बल्लेबाज किस तरीके से खेलते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button