सभी खबरें

"नफरत" की राजनीति कर रही है पार्टी, "CAA-NRC" है मुस्लिम विरोधी, इसलिए दे रहा हूं "इस्तीफा" – भाजपा पार्षद

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश में CAA-NRC को लेकर लंबे समय से विरोध प्रदर्शन देखा जा रहा हैं। प्रदेश कांग्रेस सरकार तो इस कानून का विरोध कर ही रही है, लेकिन अब बीजेपी के नेताओं ने भी इसका विरोध करना शुरू कर दिया हैं। बता दे कि शनिवार को भाजपा पार्षद और अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उस्मान पटेल ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं। दरअसल उस्मान पटेल नागरिकता संसोधन बिल और एनसीआर से खफा थे। 

बताया जा रहा है कि उन्होंने त्यागपत्र के साथ एक वीडियो भी जारी किया हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान… हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई से मिलकर बना हैं। यही हमारे देश की ताकत हैं। उन्होंने कहा कि जो नया कानून सीएए-एनसीआर और एनपीआर लाया गया है, वह मुस्लिम विरोधी हैं। देश के संविधान के खिलाफ हैं। मेरे कौम की जो मां-बहन,भाई, बुजुर्ग सड़कों पर बैठे हैं, मैं उनके साथ हूं और हमेशा रहूंगा।

भाजपा पार्षद उस्मान पटेल ने आगे कहा कि मैं अटलजी से प्रेरित होकर पार्टी में आया था। लेकिन पार्टी अब देश तोड़ने की विचारधारा से काम कर रही हैं। अब पार्टी अपने सिद्धांतों से बदल गई हैं। नफरत की राजनीति कर रही हैं। इसीलिए इस्तीफा दे रहा हूं। 

बता दे कि पटेल मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से दो बार भाजपा के टिकट पर पार्षद बने। पिछला चुनाव उन्होंने 22 के 22 बूथ जीतकर 5500 वोटों से जीत हासिल की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button