सभी खबरें

BJP नेता कमल राय के होटल और शराब के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

दमोह/प्रियंक केशरवानी:- मध्य प्रदेश के दमोह से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर भाजपा के नेता और शराब व्यापारी कमल राय के घर और उनके ठिकानों पर इनकम टैक्स ने रेड मारी है कमल राय के भतीजे और शराब व्यवसाई राजा राय के घर पर भी आयकर विभाग ने रेड मारा है चाचा और भतीजे के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने शोभा 5 बजे एक साथ रेड की.

 जानकारी के मुताबिक ज्वॉइंट कमिश्नर मुनमुन शर्मा के नेतृत्व में कारवाई की जा रही है। टीम में लगभग 70 वाहनों का काफिला शामिल था वहीं साथ ही कार्यवाई कब होना था इसकी भनक तक स्थानीय पुलिस को नही लग पाई। शंकर राय और कमल राय फैमिली के होटल, शराब, बस ट्रांसपोर्ट के अलावा भी और कई कारोबार हैं।

क्या वाकई में भाजपा में अंतरकलह चल रहा है पहले मुख्यमंत्री शिवराज के करीबी दिलीप बिल्डकॉन फिर अब बीजेपी कर मंत्री और उनके भतीजे पर आयकर विभाग की रेड। अभी कार्रवाई चल रही है इसकी और जानकारी नही मिल पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button