सभी खबरें

जबलपुर:- अब इस कांग्रेस विधायक की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पार्टी कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप

जबलपुर:- अब इस कांग्रेस विधायक की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पार्टी कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप

जबलपुर :- जबलपुर कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. कल रात उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसकी जानकारी उन्होंने वीडियो जारी कर दी है. इसके साथ ही विधायक ने कहा कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वह अपना कोरोना टेस्ट ज़रूर करा लें. 

वीडियो जारी कर विधायक ने कही ये बात :– 

COVID-19 के इस दौर में मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। पूरी सतर्कता बरतने के साथ, आप सबके के बीच लगातार बना रहा परंतु में संक्रमित हो गया। खैर मैं इससे लड़ रहा हूँ और इसे हराकर ही मानूँगा। मैं उन सभी लोगों से भी आग्रह करता हूँ जो मेरे सम्पर्क में आए हैं कि सुरक्षा और सतर्कता के लिए वे सभी लोग भी अपना कोरोना टेस्ट करवा लें एवं अपने घर पर क्वॉरेंटाइन हो जाएं। संक्रमित रहते हुए मैं फिलहाल आप लोगों के बीच तो नहीं आ सकूंगा। 

संक्रमित हुआ हूं लेकिन मेरे क्षेत्रवासियों की सहायता करने का कार्य नहीं रुकेगा। आप किसी भी समस्या के लिए मुझसे संपर्क कर सकते हैं। मेरी टीम और साथीगण आपकी सेवा में सदा तत्तपर रहेंगे।

 यहां देखिए वीडियो:- 

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2429656550667339&id=1947296068903392

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button