सभी खबरें
MP के इन जिलों में बाढ़ से हालात बेकाबू, हज़ारो लोग फंसे, बचाव कार्य जारी

मध्यप्रदेश – मध्यप्रदेश के शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर और दतिया जिले में जल प्रलय से हालात बेकाबू हो गए हैं।जानकारी के अनुसार दतिया में 2500 से ज्यादा लोग इस बाढ़ में फसे हुए हैं। जबकि 100 से ज्यादा गाँव को खाली कराया गया हैं। वहीं, 2000 हजार से ज्यादा लोग शिवपुरी में फंसे हुए हैं।
इधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस हालात पर नज़र बनाए हर हैं। CM शिवराज बाढ़ प्रभावित वालो क्षेत्रो के लागातर संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि सीएम देर रात तक स्टेट सिचुएशन रूम से बाढ़ की स्थिति पर जानकारी लेते रहे। इसके अलावा बीते 24 घंटे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो बार बाढ़ की स्थिति की जानकारी दी हैं।
बता दे कि सेना का बचाव कार्य जारी हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को निकाले का प्रयास किया जा रहा हैं।




