सभी खबरें

नए साल में भोपाल से दिल्ली, मुंबई समेत इन शहरों का ट्रैन सफर हुआ महंगा, अब चुकाना पड़ेगा इतना दाम, देखें सूची

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – नए साल के मौके पर लोग उम्मीद लगाए बैठे थे की इस साल महंगाई में कुछ गिरावट होगी। लेकिन महंगाई कम होने के बजाए और बढ़ती हुई नज़र आ रहीं हैं। बता दे कि आज देर से ट्रेन का सफर महंगा हो चूका हैं। रेलवे ने मंगलवार शाम किरायाें में इजाफे की घाेषणा की, जाे 1 जनवरी 2020 की आधी रात से लागू हाे गया हैं। यानी आज से स्टेशन, ट्रेन के अंदर या ऑनलाइन बुक की जाने वाली टिकटाें पर बढ़ा किराया ही वसूला जाएगा।

गौरतलब है कि साधारण नाॅन-एसी ट्रेनाें में हर किलाेमीटर के लिए 1 पैसा ज्यादा वसूला जाएगा। नाॅन-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनाें में हर किलाेमीटर के लिए दाे, जबकि एसी क्लास में हर किमी के लिए 4 पैसे ज्यादा किराया लगेगा। यानी भोपाल से दिल्ली तक का किराया 14 से 28 रुपए तक बढ़ जाएगा।

यहां जाने कहा से कहा तक जाने में आपको अब कितना देना होगा दाम

भोपाल-दिल्ली

  •  श्रेणी       पहले        अब
  • स्लीपर    360 रु.     374 रु.
  • एसी-3    1565 रु.    1593 रु.        
  • एसी-2    2220 रु.    2248 रु.
  • एसी-1    2685 रु.    2713 रु.

 

भोपाल-मुंबई  

  • श्रेणी       पहले        अब
  • स्लीपर    405 रु.    422 रु.
  • एसी-3    1070 रु.    1104 रु.
  • एसी-2    1530 रु.    1564 रु.
  • एसी-1    2860 रु.    2894 रु.

 

भोपाल-जयपुर

  • श्रेणी       पहले        अब
  • स्लीपर    335 रु.    349 रु.
  • एसी-3    915 रु.    943 रु.
  • एसी-2    1320 रु.    1348 रु.
  • एसी-1    2220 रु.    2248 रु.

 

भोपाल-चेन्नई 

  • श्रेणी       पहले        अब
  • स्लीपर    560 रु.     590 रु.
  • एसी-3    1485 रु.    1545 रु.
  • एसी-2    2150 रु.    2210 रु.
  • एसी-1    3680 रु.    3740 रु.

 

भोपाल-बेंगलुरू

  • श्रेणी        पहले        अब
  • स्लीपर    585 रु.     618 रु.
  • एसी-3    1540 रु.    1607 रु.
  • एसी-2    2240 रु.    2307 रु.
  • एसी-1    3840 रु.    3907 रु.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button