सभी खबरें

इंदौर में नशे की हालत में युवक ने राम मंदिर में रखी मूर्ति तोड़ी, लोगो की धार्मिक भावनाएं आहत 

  • इंदौर में युवक ने नशे की हालत में मंदिर में रखी मूर्ति तोड़ी 
  • लोगों से बहस करते हुए भागने में हुआ कामयाब 
  • लोगो की धार्मिक भावनाएं आहत होने पर केस दर्ज 

इंदौर/स्वाति वाणी:-
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के सियागंज इलाके में एक युवक ने नशे की हालत में राम मंदिर में रखी मूर्ति तोड़ दी। घटना शनिवार की है, बताया जा रहा है कि युवक की हरकत को आसपास के व्यापारियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि पिटाई के दौरान युवक वहां से फरार हो गया। । घटना के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है।पुलिस ने युवक पर भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत धार्मिक भावनाएं आहत करने तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मूर्ति की एक अंगुली टूटी 
घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने बताया की नशे में धुत यह युवक देवता की मूर्ति को गले लगाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान मूर्ति की एक अंगुली टूट गई है। मूर्ति टूटने के बाद वहां मौजूद लोगों से युवक ने बहस शुरू कर दी साथ ही आसपास के व्यापारियों ने उसकी जमकर पिटाई भी की, इस दौरान वह मौके का फायदा उठाकर लोगों से बहस करता हुआ वहां से फरार हो गया। अब पुलिस इस मामले की छाबनीन कर रही है। 

लोगो की धार्मिक भावनाएं आहत होने पर केस दर्ज 
पुलिस ने घटना को लेकर बताया है कि मूर्ति की अंगुली टूट गई है। जिससे लोगो की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले धार में ऐसा ही मामला सामने आया था 
इसी साल एमपी के धार जिले से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। धार जिले के देसाई में जून के महीने में एक साइको ने भगवान शंकर की मूर्ति को तोड़कर नगर का माहौल तनावपूर्ण कर दिया था। इस घटना के बारे में उस वक्त बताया गया था कि इस युवक ने रात के वक्त भगवान शंकर की मूर्ति तोड़ी थी। सुबह पुजारी ने इस बात की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की थी। घटना के 24 घंटे के अंदर-अंदर पुलिस ने गबुरिया नाम के एक युवक को पकड़ा था। गबुरिया ने पुलिसिया पूछताछ में कबूल किया था कि बार-बार मिन्नतें करने के बाद भी भगवान ने उसकी एक बार भी नहीं सुनी लिहाजा उसने गुस्से में आकर शराब के नशे में मूर्ति तोड़ी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button