24 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

NRC अब इसे स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए- लक्ष्मण सिंह

लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर कहा- अब इसे स्वीकार कर आगे बढ़ो कुछ दिन पहले ही सीएम कमलनाथ ने अपना बयान दिया था | 
अपने बयानों और पार्टी लाइन से अलग हटकर बोलने वाले कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के चांचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर अपने मन की बात ट्विटर के माध्यम से साझा की है | 

  • कानून स्वीकार करें -लक्ष्मण सिंह 
  • 'अब इसे स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए | 

लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर कहा- अब इसे स्वीकार कर आगे बढ़ो कुछ दिन पहले ही सीएम कमलनाथ ने अपना बयान दिया था | 
अपने बयानों और पार्टी लाइन से अलग हटकर बोलने वाले कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के चांचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर अपने मन की बात ट्विटर के माध्यम से साझा की है | 

कानून स्वीकार करें

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने नागरिकता संशोधन बिल पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ राय रखते हुए शुक्रवार शाम एक ट्वीट किया और लिखा कि 'अब इसे स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए | 

गौरतलब है की शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में नागरिकता संशोधन बिल के लागू होने पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि 'बिल पर जो रुख अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी कमिटी का है वहीं रुख मध्य प्रदेश सरकार का भी रहेगा.' जाहिर है कांग्रेस नागरिकता संसोधन बिल का विरोध कर रही है. ऐसे में कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में इसके ना लागू करने के संकेत ही दिए हैं | 

"राष्ट्रीय नागरिकता कानून"संसद में पारित हो चुका है,सभी दलों ने अपने विचार व्यक्त कर दिए हैं।इस विषय पर ज्यादा टिप्पणी,बयान,व्यर्थ हैं।इसे स्वीकार करो और आगे बढ़ो।

— lakshman singh (@laxmanragho) December 13, 2019

“>http://

 लक्ष्मण सिंह अपनी ही पार्टी के खिलाफ में बोले

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ आवाज उठाई हो. इससे पहले लक्ष्मण सिंह ने मध्य प्रदेश में 10 दिन के भीतर कर्जमाफी ना होने पर राहुल गांधी पर निशाना साधा था और उनसे मध्य प्रदेश के किसानों से माफी मांगने को कहा था. वहीं चांचौड़ा को जिला बनाने की मांग को लेकर वो अपने भाई और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे | 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।