बंडा व शाहगढ़ में सोयाबीन उड़द की फसल पीला मौजक से नष्ट हो चुकी हैं , ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसानों ने राज्यपाल के नाम बंडा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

बंडा से अक्षय रजक की रिपोर्ट : – बंडा व शाहगढ़ में सोयाबीन उड़द की फसल पीला मौजक से नष्ट हो चुकी हैं फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए युवा किसान नेता लोकेंद्र लंबरदार के साथ बंडा विनैका क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसानों ने राज्यपाल के नाम बंडा एसडीएम की अनुपस्थिति में बंडा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में उल्लेख है कि वर्ष 2020 अगस्त में अतिवृष्टि होने से सोयाबीन उड़द की फसल में पीला मौजक रोग लग जाने के कारण फसल नष्ट हो गई है जिस कारण से बंडा विधानसभा क्षेत्र का किसान कर्ज में डूबा है आत्महत्या के लिए मजबूर है सरकार व स्थानीय प्रशासन शीघ्र सर्वे कराकर ₹50.000 प्रति हेक्टेयर की मुआवजा राशि किसानों को दी जाए किसान कर्ज के कारण परेशान है ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के फार्म भारतीय स्टेट बैंक बंडा ,मध्य भारत बैंक, सहकारी बैंक, सेंट्रल बैंक बंडा, में किसानों के फार्म ताे जमा हुए लेकिन बैंक मैनेजर द्वारा फार्म पोर्टल पर फीड नहीं करने के कारण उन्हें फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिलेगा इसलिए तत्काल ही बैंक प्रबंधन से फार्म स्वीकृत कराए जाएं ताकि किसानों को फसल बीमा का लाभ मिल सके बिनैका गांव से आए किसानों ने यह भी शिकायत की क्षेत्र के पटवारी अपने हल्का में नहीं जा रहे हैं जिससे उनकी फसल का समय पर नुकसान का आंकलन नहीं हो पा रहा है
ज्ञापन में सभी किसानों ने निवेदन किया है कि स्थानीय प्रशासन को पीला मौजक अतिवृष्टि से नष्ट हो चुकी सोयाबीन उड़द की फसल का सर्वे कराकर 50,000 हेक्टेयर के मान से मुआवजा राशि प्रदान की जावे । लोकेन्द्र सिंह लंबरदार ब्रजेश साहू सरपंच बिनेका प्रदीप पाटकार छत्रर सिंह पटेल साब नीमखेड़ा दिनेश पाटकार बिनेका सौरभ पड़वार अमर गुप्ता साहिल खटीक राजेन्द्र सिंह नरेंद्र सिंह लोधी रूपसिंह पड़वार 




