शिवराज कैबिनेट में लिया गए अहम निर्णय, नीलामी से लेकर तबादले नीति को मंजूरी

भोपाल/राजकमल पांडे। गुना बस स्टैंड की नीलामी होगी। इसके लिए कैबिनेट ने निर्णय लिया कि गुना बस स्टैंड और सब डिपो को नीलाम किया जाएगा. इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा 63 करोड़ रुपए की निविदा को मंजूरी दी गई है. वहीं, शहडोल जिला अस्पताल की प्रशासकीय स्वीकृति देने के मामले में चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने शहडोल में जिला अस्पताल निर्माण के लिए 309 करोड़ 97 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है.
पशुओं को लगेगा टीका
कैबिनेट बैठक में पशुओं के टीकाकरण को लेकर फैसला लिया. पूरे प्रदेश में पशुओं का टीकाकरण पशुपालन विभाग की तरफ से किया जाएगा. इसके लिए पशुपालन विभाग को अभियान भी चलाने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, कैबिनेट बैठक में कई सिंचाई परियोजनाओं को भी मंजूदी दी गई है. साथ ही मत्स्य विभाग के तहत संपदा योजना को अगले 5 साल तक जारी रखने को भी मंजूदी दी गई है.
खुलेंगे महिला थाने
कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 42 जिलों में महिला थाने को खोलने का फैसला लिया गया है. हालांकि कैबिनेट की तरफ से 42 जिलों के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है. सरकार का मानना है कि महिला थाने खुलने से प्रदेश में महिला अपराध में कमी आएगी. आपको बता दें कि वर्तमान में 10 जिलों में महिला थाने संचालित हो रहे हैं. बावजूद इसके महिलाओं पर अपराध में कोई कमी नही आई है।




