मैं "द कश्मीर फाइल्स" जम्मू में जाकर कश्मीरियों के साथ देखूंगा : नरोत्तम मिश्रा

भोपाल : फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द को दर्शाती “द कश्मीर फाइल्स” इन दिनों देश सहित प्रदेश भर में छाई हुई है। इसी बीच मीडिया से चर्चा करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे इस फिल्म को
बता दे कि इन दिनों सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक फिल्म और कश्मीरी पंडितों की चर्चा है। मध्य प्रदेश सरकार ने पहले ही फिल्म को भी टैक्स फ्री कर दिया है।
खास बात ये है कि आज रात 8 बजे एमपीटी के ड्राइव इन सिनेमा के अशोका लेक व्यू में मुख्यमंत्री शिवराज अपने सभी विधायकों, मंत्रियों के साथ इस फ़िल्म को देखेंगे। इस दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से अपील है कि सम्पूर्ण कांग्रेस विधायकों के साथ जाकर फिल्म देखें और सच्चाई जानें और वास्तविकता को पहचानें।
.jpg)



