भेल कारखाने में हो चुकी है 100 कर्मचारियों की मौत, तत्काल बंद किया जाए, नहीं तो दूंगी धरना – BJP MLA कृष्णा गौर

मध्यप्रदेश/भोपाल – भोपाल की गोविंदपुरा से विधायक कृष्णा गौर ने बीएचईएल (भेल) कारखाना बंद करने की मांग की हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कारखाना बंद न करने के विरोध में बुधवार को धरने देने की चेतावनी भी दी हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि भेल प्रबंधन भोपाल इकाई को तत्काल बंद करने के आदेश जारी नहीं करता है तो मुझे कोविड नियमों का पालन करते हुए धरने पर बैठने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया को धरने की अनुमति के लिए पत्र लिखा हैं।
कृष्णा गौर ने कहा कि भेल में कर्मचारी लगातार संक्रमित हो रहे हैं। रोज कोई दुख भरी खबर सुनने को मिल रही हैं। अब मैं अपने लोगों को खोना नहीं चाहती हूं। भेल प्रबंधन को संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 7 दिन के लिए कारखाने को बंद करना चाहिए। यदि भेल प्रबंधन इस पर कोई निर्णय नहीं लेता है तो मैं चेतावनी देते हुए कि बुधवार को धरने पर बैठूंगी।
कलेक्टर को दिए गए पत्र में उन्होंने बताया कि अब तक यहां 100 कर्मचारियों की मौत हुई हैं। जो बेहद दुःखद हैं। ऐसे में कारखाने को बंद करना ज़रूरी हैं।
बता दें विधायक लंबे समय से कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए भेल कारखाने को बंद करने की मांग कर रही हैं। लेकिन अब उन्होंने चेतनवी दी हैं।
गौरतलब है कि राजधानी में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया गया हैं। इसमें कारखानों के साथ ही जरूरी सेवाओं को छूट दी गई हैं। इन संस्थानों में काम करने वाले लोग भी कोरोना की चपेट में आ रही हैं।




