4 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

सुबह 10 बजे करें यज्ञ, भारत को छू भी नहीं पाएगी कोरोना की तीसरी लहर – मंत्री उषा ठाकुर

सुबह 10 बजे करें यज्ञ, भारत को छू भी नहीं पाएगी कोरोना की तीसरी लहर - मंत्री उषा ठाकुर

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर अभी समाप्त नहीं हुई की तीसरी लहर की बात अभी से होने लगी हैं। अब शिवराज सरकार कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की रणनीति बनाने में जुट गई हैं। इसके बीच प्रदेश की पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर का अजीबोगरीब बयान सामने आया हैं। 

मंत्री उषा ठाकुर का मानना है कि देश में कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर को रोकने के लिए लोगों को यज्ञ करना चाहिए। इसे भारत की सनातन और पौराणिक परंपरा बताते हुए ठाकुर ने यज्ञ करने का समय भी निर्धारित कर दिया हैं।

उषा ठाकुर ने अपने बयान में कहा, 'सभी लोग पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए यज्ञ करें और दो-दो आहुति डालें। अभी 10, 11, 12 और 13 तारीख को सुबह 10 बजे यज्ञ करें। यज्ञ चिकित्सा है, यह कर्मकांड और अंधविश्वास नहीं है, बल्कि पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए चिकित्सा हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से कोरोना की तीसरी लहर भारत को छू भी नहीं पाएगी।

बता दे कि कोरोना नियंत्रण को लेकर मंत्री उषा ठाकुर का ऐसा बयान पहली बार नहीं आया हैं। इसके पहले भी वह मास्क को लेकर अजीब बयान दे चुकी हैं। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।