हाउसिंग प्रोजेक्ट : अब तक MLAs-MPs को नहीं मिले घर, रामेश्वर शर्मा ने अधिकारियों को चेताया….

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – विधायक सांसद आवास योजना के तहत आवास संघ का रचना नगर में हाउसिंग प्रोजेक्ट चल रहा हैं। जुलाई 2016 से चल रहा ये प्रोजेक्ट 4 साल बाद भी पूरा नहीं हो सका हैं। जिसको लेकर अब प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने बड़ा कदम उठाते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दे डाले हैं।
रामेश्वर शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि 15 अगस्त तक सभी विधायकों एवं सांसदों को घर मिल जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आवाज संघ को रोजाना 10000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही साथ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। रामेश्वर शर्मा ने अधिकारियों से यह भी कहा कि अब तक 87 विधायकों ने घर की पूरी किस्त अदा कर दी हैं। बावजूद इसके विधायक अब तक आवासहीन हैं।
इसके अलावा लॉटरी सिस्टम को लेकर विधायकों की पांच सदस्य कमेटी भी बनाई गई हैं। लॉटरी सिस्टम के तहत ही जनप्रतिनिधियों को घर मिलेंगे।

.jpeg)


