सभी खबरें

गृह मंत्री बोले भू-माफियाओं को नहीं जाएगा बक्शा, दिवाली तक मिलेगी कर्मचारियों को खुशखबरी, कांग्रेस पर कसा तंज़ कही ये बातें.. 

  • गृह मंत्री बोले दिवाली तक मिलेगी कर्मचारियों को सौगात 
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सरकार ने शुरू कर दिया अभियान 
  • कांग्रेस में फुके बल्बों से नहीं होगा उजाला: नरोत्तम मिश्रा

भोपाल/निशा चौकसे:- मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को अवसर मिलने वाले हैं. प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने सरकारी बंगले पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि शिवराज सरकार हमेशा से ही कर्मचारियों के हित में रही है. हमारी सरकार ने हमेशा से ही कर्मचारियों का ध्यान रखा है. कर्मचारी थोड़ा धैर्य रखें उन्हें दिवाली के बाद जल्द ही खुशखबरी मिलेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ड्रोन क्षेत्र में एक बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है. ग्लोबल मार्किट में देश की मजबूत दावेदारी को प्रोत्साहन देने के लिए आई पीएलआई योजना और अन्य सुधारों का असर दिखने भी लगा है. 

भू-माफियाओं को नहीं जाएगा बक्शा
प्रदेश में 10000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति माफियाओं के चुंगल से मुक्त कराइ गई है. भू-माफियाओं को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर जमीनों को मुक्त कराकर गरीबों को सौंप दी जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा की  माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गयी सरकारी जमीन पर अब गरीबों का हक होगा. हमारी सरकार ने इसके खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है. हाल ही में इंदौर जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने भू-माफिया के खिलाफ दोबारा मुहिम शुरू कर दी है, जहां 100 करोड़ की जमीन मुक्त कराई गई. 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कही ये बातें 
मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को समझ आ गया है कि वो अकेले कुछ करने लायक नहीं रही है. इसलिए कांग्रेस आज विपक्षी दलों के साथ मिलकर एक प्रेसवार्ता करने जा रही है कमलनाथ छिंदवाड़ा में प्रदेश कार्यलय खोल लें. कांग्रेस में फुके बल्बों से उजाला नहीं होगा. मोदी के यूएस दौरे पर उन्होंने कहा किसी क्षेत्र को खाली नहीं छोड़ेंगे. केवल सेंसेक्स नहीं बल्कि देश पीएम के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. मां के लाल के पास देश का नेतृत्व है. पेगासस पर दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर कहा दिग्विजय सिंह ने तो सेना, सुप्रीम कोर्ट, धारा 370 पर भी सवाल उठाए, जहां देश को या हिंदुओं को अपमानित करने की या विभाजन करने की बात होगी वहां चचाजान बोलते हैं. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button