सभी खबरें

शाह का सीएम ममता पर तंज, 10 साल का बताइये हिसाब, अब अगला मुख्यमंत्री होगा बीजेपी का

नई दिल्ली – आज पश्चिम बंगाल (West Bengal) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने जन संवाद रैली को संबोधित किया। दिल्ली से वर्चुअल रैली (Virtual Rally) के माध्यम से अपने संबोधन में शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal CM Mamata Banerjee) पर जोरदार हमला बोला।

ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि हम अपनी सरकार (Government) के काम का हिसाब दे रहे हैं, ममता जी आप भी 10 साल का हिसाब बताइये, लेकिन बम धमाकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं (BJP Workers) की मौत का आंकड़ा मत बताइयेगा।

अमित शाह ने कहा कि जब सीएए (CAA) आया तो ममता जी का चेहरा गुस्से से लाल हो गया था। मैंने इतना गुस्सा कभी किसी के चेहरे पर नहीं देखा। उन्होंने कहा कि सीएए का विरोध आपको बहुत महंगा पड़ेगा, जब मतपेटी खुलेंगी तो जनता आपको राजनीतिक शरणार्थी बनाने वाली हैं।

शाह ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि आप कुछ भी कर लो, बंगाल में अगला मुख्यमंत्री बीजेपी (BJP) का ही होगा।

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि कोरोना महामारी (Corona) और अम्फान (Amphan) के कारण जिन लोगों की जान गई हैं, उन सभी की आत्मा की शांति के लिये मैं प्रार्थन करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button