सभी खबरें

हिन्दू संगठन, क्राइम ब्रांच और फर्जी पत्रकार बनकर करते थे ब्लैकमेल पुलिस ने किया पर्दाफाश

मध्यप्रदेश/जबलपुर:- मामला जबलपुर का है जहां फर्जी तरीकों से पुलिस,हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं और पत्रकार बनकर ब्लैकमेल करने वाली गैंग पकड़ी गई है। इस गैंग के सभी लोग हिन्दू संगठन , क्राइम ब्रांच , और पत्रकार बनकर किसी के भी मकान में धावा बोल देते थे। फिल्मी स्टाइल में गैंग के सभी लोगों के अपने अलग अलग किरदार रहते थे। वह घर में मिलने वाली महिलाओं के आपत्तिजनक विडिओ बनाकर ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करते थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है हालांकि पुलिस ने पीड़ितों का नाम अभी नहीं बताया है। 

मदनमहल थाने में गुरूवार देर रात  हुई एक घटना में 28 साल की महिला ने ब्लैकमेल करने वाली गैंग के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया की आरोपी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर एक लाख रूपए की मांग कर रहा था। और पैसे न मिलने पर आरोपी ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अर्पित ठाकुर,रवि बेन,जेपी सिंह,शैलेन्द्र गौतम,और संतोष जैन सहित अन्य के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट,धमकी सहित अन्य अपराधिक मामले के तहत केस दर्ज किया है। 

पीड़िता के मुताबिक़ आरोपी जेपी सिंह और अर्पित ठाकुर ने धमकाया कि हमारे साथ पूरी टीम चलती है। लड़कों के खर्चे के लिए पैसे लगते है एक लाख रूपए दो नहीं तो वीडियो वायरल करदेंगे। पूछताछ में ये बात सामने आई कि वह फर्जी गिरोह बायपास से लगे थाने जैसे तिलवारा ,बरगी,धनवंतरि नगर,माढ़ोताल विजय नगर ,भेड़ाघाट सहित जगह पर सक्रिय थे। ये एक कार में ग्रुप बनाकर निकलते थे। और इनका प्रतिदिन का टारगेट रहता था। की शराब तश्कर ,जुआ फड़ चलाने वाले ,देह व्यापार के अड्डे पर दबिश देकर लाखों पुलिस की वसूली  करते थे। इनके गिरोह में कुछ लड़कियां भी है जो की बड़े इंजीनियरों , अधिकारीयों को फसाया करती थी। चारों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद इनसे शिकार हुए कई लोग सामने आ रहे है।    

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button