अब जम्मू कश्मीर में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी थी तीव्रता
.jpeg)
अब जम्मू कश्मीर में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी थी तीव्रता
जम्मू कश्मीर / गरिमा श्रीवास्तव:– एक तरफ मानव जाति पर कोरोनावायरस महामारी (CoronaVirus Pandemic)का कहर तो दूसरी तरफ प्रकृति ने भी अपना रुख बदल लिया है. अम्फान(Amphan) और निसर्ग(Nisarga) जैसे तूफान के बाद अब आए दिन कहीं ना कहीं भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. कल गुजरात में भूकंप(Earthquake) के झटके महसूस किए गए, वही आज सुबह लगभग 4:00 बजे के बाद जम्मू कश्मीर (Jammu&Kashmir) में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. बता दे कि जम्मू-कश्मीर में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई. यह भूकंप के झटके लगभग 4:36 पर आए. हालांकि किसी को भी जान माल का खतरा नहीं हुआ. पर लोगों के बीच दहशत का माहौल फैल गया है.
कल गुजरात(Gujrat) में आए 5.5 भूकंप के झटकों ने लोगों के जहन में डर फैला दिया था, लोग अपने घर से बाहर निकल गए थे. आपको बता दें कि आज के पहले भी जम्मू कश्मीर में 9 जून को सुबह 8:16 पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए थे. और आज फिर भूकंप आने से लोगों के जहन में डर बन गया है.
लगातार देश के अलग अलग कोनों में भूकंप के झटके आने से डर फैलता ही जा रहा है. जाने आने वाले दिनों में कोरोनावायरस महामारी के अलावा और किन किन मुश्किलों का सामना मानव जाति को करना पड़ सकता है.


.jpg)

