सभी खबरें
दुखद हादसा:- औरैया में दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर, 24 मजदूरों की मौत

दुखद हादसा:- औरैया(Auraiya) में दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर, 24 मजदूरों की हुई मौत
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरैया में आज सुबह 3:30 बजे बेहद दर्दनाक हादसा हुआ. जिसमें दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई. और इस दुर्घटना में 24 मजदूरों(Migrant Workers) की जान चली गई. यह मजदूर चूने से भरी एक ट्रक में सवार थे. यह हादसा सुबह सुबह हुआ इस दौरान चिरूहली(Chiruhali) के पास हाईवे पर एक ट्रक पहले से खड़ी थी जिसके बाद दूसरी ट्रक द्वारा टक्कर मारा गया. तत्काल ही दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. आपको बता दें कि चूने से भरे ट्रक में सभी मजदूर राजस्थान से आ रहे थे. इसमें ज्यादातर मजदूर झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के हैं.
24 मजदूरों की मौत हुई है तो वहीं भी घायल है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है एवं उनका इलाज निरंतर जारी है.


.jpeg)

