Hindenburg Adani Group: हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी के अदाणी ग्रुप पर जाने-माने अमेरिकी कार्यकर्ता निवेशक हिंडनबर्ग रिसर्च ने आरोप लगाया कि अदाणी समूह शेयरों में हेरफेर करने और अकाउंटिंग में धोखाधड़ी में शामिल था। यह बात दो साल की जांच रिपोर्ट के बाद सामने आई है। दूसरी तरफ, अदाणी ग्रुप ने आरोप को दुर्भावनापूर्ण, निराधार और एकतरफा बताया है। कंपनी का कहना है कि इस बात को कंपनी के शेयरों को बर्बाद करने के इरादे से किया गया है।

एक्टिविस्ट के आरोप
अमेरिकी निवेश अनुसंधान फर्म के हिंडनबर्ग ने कहा कि इसकी दो साल की जांच से पता चलता है कि 218 बिलियन अमेरिकी डॉलर वाला अदाणी ग्रुप स्टॉक हेरफेर और अकाउंटिंग धोखाधड़ी योजना में शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष गौतम अडानी ने मोटे तौर पर 120 बिलियन अमरीकी डालर का शुद्ध मूल्य अर्जित किया है, जो पिछले 3 सालों में 100 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक हो गया है। इससे कंपनी को इस अवधि में 819 प्रतिशत की औसत वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक
हिंडनबर्ग की जांच रिपोर्ट में अदाणी की संपत्तियों का विवरण है। इसमें कैरिबियाई देशों और मॉरीशस से लेकर संयुक्त अरब अमीरात तक फैले अदाणी-परिवार के संस्थाओं के एक विवरण दिया गया है। इसका दावा है कि इसका उपयोग भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और करदाताओं की चोरी को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।

अदाणी ग्रुप की सफाई
रिपोर्ट के सामने आने के बाद अदाणी ग्रुप के CFO ने बताया कि रिपोर्ट में शामिल चीजों की जानकारी के लिए उससे संपर्क करने का कोई प्रयास नहीं किया गया और रिपोर्ट को देखकर वह हैरान हैं। क्यूंकि यह गलत सूचनाओं, निराधार और बदनाम आरोप एक दुर्भावनापूर्ण संयोजन है। इन आरोपों को भारत की सर्वोच्च अदालतों ने भी परखा और खारिज किया है।

शेयर में आई गिरावट
अदाणी ग्रुप से जुड़ी खबर सामने आते ही अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 2.5 प्रतिशत गिर गए हैं, लेकिन करीब 2 बजे इसके शेयरों की कीमत में 1.5 प्रतिशत का नुकसान हुआ। अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड दोपहर में 6.23 प्रतिशत नीचे था।

Exit mobile version