मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात, चंद्रयान – 3 परियोजना में शामिल हैं रतलाम के सुपुत्र, पढ़ें पूरी खबर

रतलाम / गरिमा श्रीवास्तव :- चंद्रयान-2 मिशन के बाद अब भारत के महान वैज्ञानिक चंद्रयान -3 परियोजना पर जुट गए हैं। सरकार के तरफ से मंज़ूरी मिलने के बाद इसरो ने चंद्रयान -3 पर कार्य करना आरम्भ कर दिया है।
बता दें कि चंद्रयान -3 को 2021 में लांच करने के संभावनाएं जताई जा रही हैं।
प्रदेश के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि रतलाम की धरती पर जन्म लिए हिमांशु शुक्ला चंद्रयान – 3 परियोजना में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
हिमांशु चंद्रयान – 3 में रॉकेट के बूस्टर तैयार करवाने वाली टीम में है।
इन्होने चंद्रयान – 2 में भी अहम भूमिका निभाई थी।
हिमांशु चंद्रशेखर शुक्ला रतलाम के अलकापुरी ए-सेक्टर में रहते हैं। सम्पूर्ण जानकारी साझा करते हुए हिमांशु की बहन ने बताया कि हिमांशु चंद्रशेखर शुक्ला इसरो में साइंटिस्ट है। मिशन चंद्रयान-3 का काम शुरू हो गया है। हिमांशु इसमें रॉकेट के बूस्टर बनाने वाली टीम में शामिल हैं। इससे पहले हिमांशु ने देश के सबसे बड़े मिशन चंद्रयान-2 में भी बूस्टर तैयार करवाने में योगदान दिया था।
बूस्टर प्रेशर बनाने का कार्य करते हैं,जोकि किसी भी रॉकेट को ऊपर की तरफ ले जाते हैं।
हिमांशु की बहन प्रियंका ने बताया कि हम सभी इस मिशन को लेकर उत्सुक है। पूरी उम्मीद और भरोसा है कि इसरो मिशन में ज़रूर कामयाब होगा।


.jpg)

