हिजाब विवाद : शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी का नया फरमान, आज जुम्मे की नमाज़ के पहले होंगे बयान

भोपाल : हिजाब पर चल रहा बवाल अभी थमता हुआ नज़र नहीं आ रहा है, जहां एक तरफ नेताओं, मंत्रियों के अलग अलग बयान सामने आ रहे है तो वही अब इस मामलें में शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी के एक बयान ने इस मुद्दे को और हवा दे दी है।
शहर काजी ने कहा कि अपने धर्म, इसकी व्यवस्थाओं और मान्यताओं को लेकर सभी को बेहतर जानकारी है, लेकिन समय समय पर इसको दोहराया जाना और याद दिलाया जाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर मजहब के मानने वाले को धर्म की मान्यता के मुताबिक कपड़े पहनने की आजादी है। ऐसे में हिजाब या बुर्के को लेकर अलग से बहस करने या नियम कानून लागू करने की क्या जरूरत है।
इसी मकसद को लेकर इस सप्ताह जुमे की नमाज से पहले मस्जिदों में हिजाब को लेकर बयान करवाया जा रहा है, ताकि लोग इसको लेकर फैले भ्रम से भी बाहर आ सकें। इसके पहनने के सही तरीके को भी समझ सकें। शहर काजी सैयद मुश्ताक ने बताया कि इसे लेकर भोपाल की सभी मस्जिदों में निर्देश दिए हैं। ये बयान शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले किए जाएंगे।




