सभी खबरें

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के विधानसभा क्षेत्र में हिजाब पर मचा बवाल, कलेक्टर को दिए ये निर्देश

भोपाल : सोमवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के विधानसभा क्षेत्र में हिजाब पर बवाल हो गया था। यहां दतिया कॉलेज दो छात्राएं हिजाब पहनकर आई थी, जैसे ही इसकी सूचना हिंदू संगठनों विहिप, बजरंग-दल और दुर्गा-वाहिनी के कार्यकर्ताओं को मिली तो वे कॉलेज पहुंच गए और जमकर हंगामा-नारेबाजी करने लगे।

वहीं, कॉलेज ने विवाद बढ़ता देख प्राचार्य डीआर राहुल ने हिजाब आदि पहनकर कॉलेज आने पर पाबंदी लगाते हुए कॉलेज में सामान्य ड्रेस में आने का नोटिस जारी कर दिया। जिसके बाद मामलें ने और तूल पकड़ ली। अब इस मामलें में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामलें को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया है। 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा की : दतिया के पीजी कॉलेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रिंसिपल द्वारा निकाले गए आदेश की जांच के लिए दतिया कलेक्टर को निर्देशित किया है। प्रदेश सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है #Hijab पर बैन को लेकर सरकार के पास कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है इसलिए कोई भ्रम ना फैलाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button