सभी खबरें

Hathras:- उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा, हिंसा भड़कने की लग गई थी भनक इसीलिए रात में करा दिया गया अंतिम संस्कार, सीबीआई जांच करेगी सभी स्थिति साफ

Hathras:- उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा, हिंसा भड़कने की लग गई थी भनक इसीलिए रात में करा दिया गया अंतिम संस्कार, सीबीआई जांच करेगी सभी स्थिति साफ

 हाथरस मामले में उत्तरप्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है जिसमें कहा गया है कि हाथरस गैंगरेप मामले पर हिंसा भड़काने की साजिश रची जा रही थी जिसकी भनक लग गई थी इसी वजह से देर रात की बिटिया का अंतिम संस्कार करा दिया गया. 
 हलफनामे में यह बात भी कही गई है कि लड़की के परिजनो की मौजूदगी में और उनकी सहमति से अंतिम संस्कार कराया गया है पर वही पीड़िता के परिजनों का कहना है कि अंतिम संस्कार उनकी मर्जी के खिलाफ कराया गया और इस दौरान वह मौजूद नहीं थे. 
 उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. हाथरस मामले की जाँच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. प्रदेश सरकार ने कोर्ट को बताया है कि सीबीआई जाँच ये सुनिश्चित करेगी कि कोई निहित स्वार्थों से प्रेरित फ़र्जी या झूठी बात फैलाने में कामयाब ना हो सके.
 सुप्रीम कोर्ट में एस ए बोबडे की अध्यक्षता में सुनवाई हो रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button