ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने वाली हथिनी वत्सला की होगी कार्बन डेटिंग

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व की सबसे बुजुर्ग हथिनी वत्सला की आयु पता लगाने के लिए वन विभाग ने उसके अंग की कार्बन डेटिंग कराने के लिए टाइगर रिजर्व प्रबंधन को अनुमति दे दी है। अब प्रबंधन हथिनी के दाढ़ का सैंपल हैदराबाद लैब भेजने की तैयारी में है। पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन का दावा है कि वत्सला देश की पहली ऐसी जीवित वन्य प्राणी है जिसकी कार्बन डेटिंग से उम्र पता लगाई जाएगी।

इस दौरान फील्ड डायरेक्टर बृजेंद्र झा ने बताया कि सामान्यता वन्य प्राणियों की उम्र पता लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। हथिनी वत्सला को स्पेशल केस मानकर कार्बन डेटिंग कराई जा रही है, क्योंकि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Record) में दर्ज सबसे अधिक उम्र का जीवित हाथी लिनवांग ताइवान 86 वर्ष का था। उसकी मौत 26 फरवरी 2008 को हो चुकी है। इस लिहाज से वत्सला को दुनिया की सबसे अधिक उम्र की जीवित हथिनी के रूप में देखा जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button