हार्दिक पटेल का छलका दर्द कहा, "कांग्रेस में मेरी हालत ऐसी जैसे शादी के बाद दूल्हे की नसबंदी करा दी हो"

गुजरात : पाटीदार समाज के बड़े नेता और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल का अपनी पार्टी के प्रति एक बार फिर दुःख छलका है। उन्होंने कहा है कि गुजरात कांग्रेस में मेरी हालत उस दूल्हे जैसी है, जिसकी शादी के बाद नसबंदी करा दी गई हो।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, हार्दिक पटेल ने कांग्रेस में अनदेखा किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमिटी) की किसी बैठक में आमंत्रित नहीं किया जाता। कोई भी निर्णय लेने से पहले वे मुझसे सलाह नहीं लेते हैं, फिर इस पद का क्या मतलब है? गुजरात कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष का मतलब शादी के बाद दूल्हे की नसबंदी करवाने के बराबर है।
पाटीदार नेता नरेश पटेल को कांग्रेस में शामिल किए जाने में हो रही देरी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के आए दिन मीडिया में बयान आते हैं, इसकी वजह से पूरे पाटीदार समाज का अपमान हो रहा है। यह पाटीदार समाज सहन नहीं करेगा। हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में निर्णय शक्ति का अभाव है। केंद्र और प्रदेश में नेता ज्यादा होने के कारण फैसला नहीं हो पाता।
उन्होंने कहा कि दो महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक नरेश पटेल को पार्टी में शामिल करने पर फैसला नहीं हो पाया है। कांग्रेस हाईकमान और स्थानीय नेतृत्व को इस पर तुरंत फैसला लेना चाहिए।
इधर, हार्दिक की नाराजगी के बारे में जब गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर से पूछा गया तो उनका कहना था कि मैं हार्दिक से बात करके पता करूंगा कि उनकी नाराजगी की वजह क्या है।
.jpg)
.jpeg)


