5 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

राजस्थान में गहराया सियासी संकट, सचिन पायलट खेमे के विधायक ने दिया इस्तीफ़ा, मचा हड़कंप

राजस्थान में गहराया सियासी संकट, सचिन पायलट खेमे के विधायक ने दिया इस्तीफ़ा, मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश/राजस्थान : राजस्थान में एक बार फिर सियासी संकट उभर आया हैं। मंगलवार को सचिन पायलट खेमे (Sachin Pilot) के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी (MLA Hemaram Choudhary) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।इस्तीफे की खबर लगते ही पार्टी में हड़कंप मच गया। बता दे कि विधायक हेमाराम चौधरी पायलट खेमे से आते है और कद्दावर जाट नेता माने जाते हैं। 

हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि हेमाराम चौधरी ने किन कारणों से इस्तीफा दिया। जबकि सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चौधरी लंबे समय से सीएम अशोक गहलोत से नाराज चल रहे थे। पिछले साल गहलोत सरकार के ख़िलाफ हुई मुहिम में भी वे सचिन पायलट ख़ेमे में थे।

मालूम हो कि राजस्थान में बीते एक साल से सियासी संकट चल रहा हैं। जो अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।