ग्वालियर : "महाराज" के दौरे पर बेरोज़गारों का प्रदर्शन, की जमकर नारेबाजी…फिर हुआ ये

ग्वालियर : मध्यप्रदेश में देखा जाता है कि अक्सर बेरोजगारों का प्रदर्शन चलता रहता है। इसी बीच कल यानी 9 अप्रैल को ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे पर बेरोजगारों ने प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर बेरोजगार नारेबाजी कर रहे थे इस बीच सिंधिया ने अपना काफिला रुकवाया और खुद जाकर प्रदर्शनकारियों से बात की।
इन बेरोजगारों में पूर्व सैनिक और पुलिस भर्ती में शामिल अभ्यर्थी थे। काफी देर तक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदर्शनकारियों की सभी बातें सुनी और इसके साथ ही उन्होंने उनकी समस्याएं सुलझा में का भरोसा भी दिया।
दरअसल, भूतपूर्व सैनिकों की मांगे हैं कि जो उनका आरक्षण 10% 1999 से चला आ रहा है वह सरकार ने इस बार क्यों नहीं दिया? इससे पहले की भर्तियों में यह आरक्षण दिया गया था लेकिन इस बार नहीं दिया गया। 600 पद पुलिस आरक्षक में भूतपूर्व सैनिकों के आरक्षित हैं। 3000 लोगों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाना था लेकिन उन्हें नहीं बुलाया गया। जिसके बाद यह प्रदर्शन कर रहे हैं।
वहीं, महिला पुलिस भर्ती की अभ्यर्थी ने बताया कि पहले जो महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाता था वह 2020 की भर्ती में नहीं दिया गया। महिलाएं आरक्षण के लिए प्रदर्शन कर रही हैं।
इधर, पहले पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को वहां से हटाने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शन चलता रहा और खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पुलिस को ऐसा करने से रोका और प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गए। भूतपूर्व सैनिकों की मांगों को लेकर पुलिसकर्मी ने कहा कि जी जो भी मांगे हैं सरकार के स्तर पर पूरी होंगी।




