सभी खबरें

ग्वालियर : कांग्रेस MLA ने छुए "महाराज" के पैर, होंगे दोबारा BJP में शामिल? चर्चाओं का बाज़ार गरम 

ग्वालियर :  ज्योतिरादित्य सिंधिया भले ही अब कांग्रेस में नहीं हो लेकिन अभी भी कहीं न कहीं सिंधिया के चाहने वाले पार्टी में मौजूद है। हालांकि, कई सारे नेता ऐसे है जो सिंधिया को गद्दार बताते है, और उनकी आलोचना करते है। लेकिन कई कांग्रेस नेता अभी ऐसे भी है जो सिंधिया की तारीफ खुले मंच से करने में ज़रा भी नहीं हिचकते। 

मामला ग्वालियर से सामने आया है जहां कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने भरे मंच पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर छुए। इतना ही नहीं सतीश ने मंच पर मौजूद पूर्व मंत्री मायासिंह के भी पैर छुए। सिंधिया के पैर पड़ने पर विधायक सिकरवार ने कहा कि वो उम्र और पद में बड़े हैं इसलिए पैर छूकर उनका सम्मान किया। 

दरअसल, ग्वालियर में दीनदयाल नगर अस्पताल के शुभारंभ का। जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया। इसी कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार को भी बुलाया गया था। जहां उन्होंने सिंधिया के पैर छुए। बता दे कि सतीश कांग्रेस में विधायक बनने के बाद भी सिंधिया की तारीफ खुले मंच पर करते रहे हैं। पिछले तीन महीने में सतीश ने 2 बार मंच पर सिंधिया के पैर छुए हैं और उन्हें विकास पुरुष तक बताया है। 

वहीं, दूसरी तरफ पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चओं का बाजार गर्म हो गया कि तीश दोबारा BJP में जाने की जमीन तैयार कर रहे हैं। जिसमें सिंधिया बड़ा सहारा बन सकते हैं। यही वजह है कि विधायक सतीश ने सिंधिया के पैर छुए। बहरहाल आगे क्या होगा वो तो समय ही बताएगा, लेकिन अभी प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button