ग्वालियर : BJP के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने किया कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार, भेजा थाने, मचा बवाल

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भाजपा का तीन दिवसीय सदस्यता ग्रहण समारोह आज से शुरू होना हैं। लेकिन उस से पहले यहां से हंगामे की खबर सामने आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आर्यन शर्मा और NSUI के प्रदेश महासचिव सचिन द्विवेदी को विंडसर हिल्स स्थित उनके घर से उठा लिया और विश्व विद्यालय थाने में बंद कर दिया ।
दरअसल, भाजपा के इस कार्यक्रम का विरोध जताते हुए कांग्रेस ने धरना देने घोषणा की थी। आज कांग्रेस फूलबाग में धरने देती, लेकिन उस से पहले पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रास्ते में बैरिकेट लगाकर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं की हल्की झड़प भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने धरना स्थल पर बढ़ रहे बहुत से कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
खबरों की मानें तो पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ कांग्रेस नेता कार्यक्रम में बाधा डाल सकते हैं। इसलिए पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया हैं।




