ग्वालियर : बड़ी संख्या में कांग्रेसी होंगे BJP में शामिल, 3 दिन चलेगा कार्यक्रम, तैयारियां जोरों पर…

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले ग्वालियर में एक बड़ा कार्यक्रम होगा। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जैसे दिग्गज नेता शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम की तैयारियां भी ज़ोरों शोरों से शुरू हो गई हैं। जिसका जायज़ा खुद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने लिया।
दरअसल, प्रदेश की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सबकी नजरें 16 सीटों पर टिकी हुई हैं। जो ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की हैं। यही कारण है कि इन सीटों पर पकड़ मजबूत करने के लिए तेजी से सिंधिया समर्थक भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ग्वालियर के फूलबाग मैदान पर आने वाली 22, 23 और 24 अगस्त को बड़े पैमाने पर भाजपा का सदस्यता अभियान चलेगा। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे।



.jpg)
